गिरिडीह : रैयतों ने मंत्री सुदिव्य सोनू से की मुलाकात, मुआवजा नहीं मिलने से ग्रामीणों में नाराजगी, रुका है सिक्स लेन सड़क का निर्माण

Giridih: गिरिडीह जिले के बगोदर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अटका गांव में सिक्स लेन सड़क निर्माण कार्य सालों से रूका हुआ है. भू-रैयतों...

Giridih: गिरिडीह जिले के बगोदर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अटका गांव में सिक्स लेन सड़क निर्माण कार्य सालों से रूका हुआ है. भू-रैयतों को अब तक उचित मुआवजा नहीं मिला है. इस कारण ग्रामीणों में नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है. इसी मुद्दे को लेकर सोमवार को अटका के रैयतों एवं जनप्रतिनिधियों ने झारखंड के नगर विकास एवं पर्यटन मंत्री सुदिब्य कुमार सोनू से मुलाकात की. बताया गया कि सिक्स लेन सड़क निर्माण कार्य लंबे समय से अधर में लटका हुआ है, जिससे क्षेत्र के विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. वहीं, जिन भू-रैयतों की जमीन अधिग्रहित की गई है, उन्हें अब तक उचित मुआवजा नहीं मिलने से वे आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान हैं. इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है.

यह भी पढ़ें : गिरिडीह: प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावकों का प्रदर्शन, रि-एडमिशन शुल्क वसूली पर कार्रवाई की मांग

मंत्री ने मामले को गंभीरता से लिया

जेएमएम नेता शत्रुघ्न प्रसाद मंडल के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल द्वारा मंत्री को पूरे मामले से अवगत कराया गया. मुलाकात के दौरान सड़क निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं को दूर करने तथा लंबित मुआवजा राशि का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की गई. प्रतिनिधिमंडल द्वारा यह भी कहा गया कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया, तो ग्रामीणों के बीच असंतोष और बढ़ सकता है. साथ ही यह मांग रखी गई कि संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर निर्माण कार्य को पुनः प्रारंभ कराया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिल सके. इस पर मंत्री सुदिब्य कुमार सोनू ने मामले को गंभीरता से लिया और संबंधित विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाने का आश्वासन दिया. उम्मीद जताई जा रही है कि प्रशासनिक पहल के बाद रुका हुआ निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा और रैयतों को उनका हक मिल सकेगा.

यह भी पढ़ें : रांची: तपोवन मंदिर बनेगा भव्य धाम, हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *