रांची: जमीन सौदे में 8 लाख हड़पने व रंगदारी धमकी का आरोप, केस दर्ज

रांची: जमीन सौदे में आठ लाख रुपए लेने के बाद पैसा लौटाने से इनकार और रंगदारी मांगने के आरोप में एक व्यक्ति...

रांची: जमीन सौदे में आठ लाख रुपए लेने के बाद पैसा लौटाने से इनकार और रंगदारी मांगने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. मामला काशी कुमार तिवारी के आवेदन पर दर्ज हुआ है. पुलिस ने आरोपी आदित्य सिंह उर्फ बिटू सिंह के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

आरोपी ने व्हाट्सएप कॉल कर दी गाली-गलौज

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि शिवगंज किशोरगंज क्षेत्र स्थित एक जमीन के सौदे के लिए उन्होंने आरोपी को कुल 8 लाख रुपए का भुगतान किया था. आरोप है कि आरोपी ने उक्त जमीन किसी अन्य को बेच दी और पैसे लौटाने से इनकार कर दिया. तिवारी के अनुसार, भुगतान का एक हिस्सा ऑनलाइन ट्रांसफर और शेष नकद दिया गया था. आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि 8 फरवरी की शाम आरोपी ने व्हाट्सएप कॉल कर गाली-गलौज की और 25 प्रतिशत रंगदारी की मांग की. पैसा नहीं देने पर जान से मारने, गोली चलवाने या दुर्घटना कराने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है.

आदित्य सिंह उर्फ बिट्टू सिंह का आपराधिक इतिहास भी रहा है वो कई बार मर्डर केस में वो विभिन्न जिलों के जेलों में सजा काट चुका है. शिकायतकर्ता ने परिवार की सुरक्षा को लेकर भी आशंका जताई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *