भाजपा नेताओं ने पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो का जाना कुशल क्षेम

  रांचीः हैदराबाद में लगभग पिछले पांच वर्षों से इलाजरत रहे सिंदरी के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो के झारखंड आगमन पर प्रदेश...

 

रांचीः हैदराबाद में लगभग पिछले पांच वर्षों से इलाजरत रहे सिंदरी के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो के झारखंड आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी एवं केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने रांची हवाई अड्डा पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका कुशल क्षेम जाना. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने उनके जल्द से जल्द पूर्ण रूप से स्वास्थ्य लाभ की कामना की. ताकि वे पुनः स्वस्थ होकर पहले की भांति समाज की सेवा में सक्रिय हो सकें. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह बहुत अच्छी खबर है कि वे अब अपनी जन्मभूमि पर आ चुके हैं. ईश्वर इन्हें यथाशीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें. वहीं केंद्रीय मंत्री ने भी उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की. इस दौरान इंद्रजीत महतो की धर्मपत्नी तारा देवी सहित उनके परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे.

ALSO READ: डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा- ‘संविधान आज एक षड्यंत्रकारी हमले का कर रहा सामना’

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *