सरायकेला में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती

  SARAIKELA: जिले में भारतीय संविधान के शिल्पी, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई....

 

SARAIKELA: जिले में भारतीय संविधान के शिल्पी, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई.

कार्यक्रम का आयोजन

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राजबांध मोहल्ला वासियों के साथ मिलकर कार्यक्रम का आयोजन किया. उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

श्रद्धांजलि और संकल्प

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. सभी ने उनके प्रसिद्ध संदेश ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो’ के आदर्शों को जीवन में उतारने की शपथ ली. वक्ताओं ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में बाबा साहेब का योगदान अविस्मरणीय है.

उपस्थित लोग

कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष बीजू दत्ता, नगर उपाध्यक्ष सुमित चौधरी, पिंकी मोदक, बद्री नारायण दरोगा, कुश कर, लीपू मोहंती, गीता मुखी, माधुरी पति सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और राजबांध मोहल्ले के स्थानीय निवासी मौजूद रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *