रामगढ़: ओसम डेयरी फायरिंग में शामिल राहुल दुबे गैंग के दो अपराधी गिरफ्तार, कार्बाइन और पिस्टल बरामद

रामगढ़: जिला पुलिस ने एक बार फिर तत्परता दिखाते हुए बड़ी आपराधिक घटना की साजिश को नाकाम कर दिया है. एसपी अजय...

Ramgarh Police
ओसम डेयरी फायरिंग में शामिल राहुल दुबे गैंग के दो अपराधी गिरफ्तार

रामगढ़: जिला पुलिस ने एक बार फिर तत्परता दिखाते हुए बड़ी आपराधिक घटना की साजिश को नाकाम कर दिया है. एसपी अजय कुमार के निर्देश पर पुलिस ने पतरातु थाना क्षेत्र के हेसला से राहुल दुबे गैंग के दो सक्रिय गुर्गों को भारी मात्रा में अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है. पकड़े गए अपराधियों ने पतरातु स्थित ओसम डेयरी प्लांट में हुई गोलीबारी की घटना में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.

गुप्त सूचना पर एसपी ने बनाई विशेष रणनीति

एसपी अजय कुमार को 13 अप्रैल की रात लगभग 8:30 बजे गुप्त सूचना मिली थी, कि राहुल दुबे गैंग के सदस्य हेसला गांव के आसपास किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हथियारों के साथ घूम रहे हैं. सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने एक टीम का गठन किया. इसके बाद पुलिस टीम ने विभिन्न थाना प्रभारियों ने योजनाबद्ध तरीके से क्षेत्र में सघन छापेमारी और एंटी क्राइम चेकिंग शुरू की. इसी दौरान पतरातु के हेसला स्थित टाइप-2 काली मंदिर मैदान के पास एक संदिग्ध मोटरसाइकिल (नंबर: JH02AB-5319) को रोका गया. बाइक पर सवार दो युवकों की तलाशी लेने पर कारण करमाली के पास से कमर में खोंसा हुआ एक 7.65 MM का लोडेड देशी पिस्टलऔर 3 जिंदा गोलियां बरामद हुईं, जबकि शिवम मिश्रा बाइक पर टंगे थैले की तलाशी लेने पर एक 9 MM की लोडेड देशी कार्बाइन और 2 जिंदा गोलियां बरामद की गईं.

ओसम डेयरी कांड का हुआ खुलासा

पुलिस की पूछताछ में दोनों अपराधियों ने स्वीकार किया, कि वे राहुल दुबे गैंग के लिए काम करते हैं. उन्होंने यह भी कबूल किया कि बीते चार अप्रैल को पतरातु स्थित ओसम डेयरी प्लांट में दहशत फैलाने के उद्देश्य से की गई गोलीबारी में वे शामिल थे. आज भी वे किसी बड़ी घटना को अंजाम देने निकले थे, जिसे पुलिस ने समय रहते विफल कर दिया.

यह भी पढें: सरायकेला : बांधडीह ग्राम सभा में मनी डॉ. आंबेडकर की जयंती, संविधान और आदिवासी अधिकारों पर चर्चा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *