गिरिडीह: अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत, दूसरा घायल

Giridih: जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआर में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की...

Giridih: जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआर में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.

देवघर के रहने वाले थे दोनों युवक

प्राप्त जानकारी के अनुसार देवघर जिले के बुढ़ई थाना क्षेत्र निवासी समुअल हेंब्रम और प्रदीप हांसदा किसी कार्य से गिरिडीह आए थे और वापस अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान महुआर के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.

भीषण टक्कर में दोनों गंभीर घायल

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया.

Also Read: सरिया में विवाहिता की मौत के बाद भड़का आक्रोश, कुएं में मिला शव, मायके वालों ने ससुराल में लगाई आग

अस्पताल में एक की मौत

अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने समुअल हेंब्रम को मृत घोषित कर दिया. वहीं प्रदीप हांसदा की हालत नाजुक बनी हुई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है.

चालक फरार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिससे उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है. घटना की सूचना मिलते ही बेंगाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है.

CCTV खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार अज्ञात वाहन की तलाश में छापेमारी की जा रही है. साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके.

परिजनों में शोक, गिरफ्तारी की मांग

घटना के बाद मृतक के परिजनों में शोक की लहर है. वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषी वाहन चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *