Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के मधुकम बस्ती में अतिक्रमण हटाने के नाम पर की गई कार्रवाई को लेकर कड़ा रुख अपनाया है.अदालत ने महादेव उरांव की अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए दखल दिहानी की प्रक्रिया और आदेश को खत्म कर दिया है इसके साथ ही महादेव उरांव के ऊपर 12 लाख रुपए का जुरमाना भी लगाया है.अदालत ने महादेव उरांव को निर्देश दिया है कि वह यह राशि उन लोगों को देंगे जिनका घर टुटा है. अदालत ने यह जुरमाना इसलिए लगाया है क्योंकि महादेव उरांव ने रिट याचिका दाखिल करते समय हस्तक्षेपकर्ताओं के साथ हुए एग्रीमेंट और उनसे पैसे लेने की जानकारी कोर्ट से क्यों छुपाई थी. हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद अब सुखदेवनगर स्थित मधुकम बस्ती के एक दर्जन से ज्यादा घरों को हटाए जाने का आदेश खत्म हो गया है और अब ये घर नहीं हटाए जाएंगे. झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस राजेश शंकर की कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई.
ALSO READ : झारखंड सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: JPSC और JSSC से हटाए गए 11 प्रशाखा पदाधिकारी
