जामताड़ा: फुरकान अंसारी की गोली मारकर कर हत्या

जामताड़ा: जिले में अपराधियों ने दिनदहाड़े फुरकान अंसारी नाम के व्यक्ति की गोली मारकर की हत्या कर दी. यह घटना रविवार की...

जामताड़ा: जिले में अपराधियों ने दिनदहाड़े फुरकान अंसारी नाम के व्यक्ति की गोली मारकर की हत्या कर दी. यह घटना रविवार की सुबह नारायणपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर मोड़ के पास हुई है. जहां हथियारबंद अपराधियों ने 40 वर्षीय फुरकान अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी. इस दवारदात के बाद पूरे इलाके में तनाव और दहशत का माहौल व्याप्त है.

नाश्ता करने के दौरान किया हमला

जानकारी के अनुसार, घटना रविवार सुबह करीब 9:00 बजे की है. फुरकान अंसारी रोजाना की तरह धर्मपुर मोड़ स्थित एक स्थानीय दुकान पर नाश्ता करने गए थे. वे अभी दुकान पर ही थे कि अचानक दो अपाचे बाइक पर सवार होकर तीन नकाबपोश अपराधी वहां पहुंचे. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अपराधियों ने बिना संकोच किए फुरकान को निशाना बनाया और उनके मुंह में गोली मार दी.

दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग

फुरकान को गोली मारने के बाद अपराधियों ने वहां मौजूद लोगों के बीच खौफ पैदा करने के लिए हवा में कई राउंड फायरिंग की. फायरिंग की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. इसी का फायदा उठाकर अपराधी अपनी बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए.

अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत

घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों ने खून से लथपथ फुरकान अंसारी को आनन-फानन में जामताड़ा सदर अस्पताल पहुंचाया, हालांकि, चोट इतनी गंभीर थी कि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

जांच में जुटी पुलिस 

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस ने मौके से खोखे बरामद किए हैं और अपराधियों की धरपकड़ के लिए आसपास के इलाकों में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *