Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

थाईलैंड से पार्सल से मंगाकर रांची में खपाते थे नशा, दो गिरफ्तार

Ranchi: राजधानी रांची की नामकुम पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर...

Two arrested for smuggling drugs from Thailand via parcels and selling them in Ranchi

Ranchi: राजधानी रांची की नामकुम पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने अभियुक्तों के पास से थाईलैंड से मंगाया गया हाइड्रोपोनिक गांजा (हाई-क्वालिटी व विदेशी गांजा), नकद राशि और एक बुलेट मोटरसाइकिल जब्त की है. मामले की जानकारी देते हुए नामकुम थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामनारायण सिंह ने बताया कि एसएसपी को क्षेत्र में विदेशी गांजे की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर डीएसपी मुख्यालय प्रथम अमर कुमार पांडेय के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया. शनिवार शाम करीब 5:30 बजे पुलिस टीम कुटीयातु स्थित आर्मी भर्ती मैदान पहुंची. पुलिस बल को देखते ही मैदान में मौजूद दो युवक अपनी बाइक और स्कूटी से भागने की कोशिश करने लगे. पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और खदेड़ कर दोनों युवकों को धर दबोचा. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राज कुमार राम– पिता: शिव प्रसाद (निवासी: सुखदेव नगर, रांची) और बंटी कुमार थापा– पिता: स्व. राजू थापा (निवासी: सुखदेव नगर, रांची) के रूप में हुई है.

यह भी पढ़ें: बोकारो: पुलिस वर्दी में मिला युवक का सड़ा-गला शव, कमरे से आधार कार्ड और क्राइम प्रिवेंशन का आईडी कार्ड बरामद

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *