Click Here
Click Here
Click Here

उद्योगपति गौतम अडानी ने देवघर में टेका मत्था, की विशेष पूजा-अर्चना

देवघर: देश के दिग्गज उद्योगपति और अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी रविवार को झारखंड के देवघर स्थित विश्वप्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम...

देवघर: देश के दिग्गज उद्योगपति और अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी रविवार को झारखंड के देवघर स्थित विश्वप्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे. आध्यात्मिक यात्रा पर आए अडानी ने बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक, कामना लिंग की विधिवत पूजा-अर्चना की और महादेव का आशीर्वाद लिया.

वैदिक रीति-रिवाज से संपन्न हुआ पूजन

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

गौतम अडानी कड़ी सुरक्षा के बीच मंदिर परिसर पहुंचे, जहां तीर्थ पुरोहितों ने उनका पारंपरिक स्वागत किया. मंदिर के गर्भगृह में उन्होंने बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक किया.

यह पूजा पूरी तरह से वैदिक मंत्रोच्चार और शास्त्रों में वर्णित विधि-विधान के साथ संपन्न हुई. उन्होंने देश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना के साथ मंदिर में मत्था टेका.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

अडानी की इस यात्रा को देखते हुए मंदिर प्रशासन और स्थानीय जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. आम श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और VIP दर्शन भी सुचारू रूप से संपन्न हो, इसके लिए पुख्ता व्यवस्था की गई थी. पूजा के दौरान मंदिर प्रशासन के वरिष्ठ पदाधिकारी और स्थानीय पुलिस बल के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *