झारखंड की दक्ष यूनिवर्सिटी फर्जी निकली, UGC ने जारी की फर्जी यूनिवर्सिटी की लिस्ट

रांचीः झारखंड की दक्ष यूनिवर्सिटी को यूजीसी(विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) ने फर्जी घोषित कर दिया है. आयोग के अनुसार, यह संस्थान विश्वविद्यालय अधिनियम...

ugc
ugc

रांचीः झारखंड की दक्ष यूनिवर्सिटी को यूजीसी(विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) ने फर्जी घोषित कर दिया है. आयोग के अनुसार, यह संस्थान विश्वविद्यालय अधिनियम के मानकों को पूरा नहीं करता और न ही इसके पास डिग्री प्रदान करने का कोई कानूनी अधिकार है। यूजीसी ने 32 फर्जी संस्थानों की सूची जारी की है.

फर्जी संस्थानों के सर्टिफिकेट रद्दी कागज

यूजीसी ने कहा कि इन 32 फर्जी संस्थानों की मार्कशीट या सर्टिफिकेट महज एक रद्दी कागज के समान है ये डिग्रियां किसी भी सरकारी या निजी संस्थान में स्वीकार्य नहीं होंगी. अभिभावकों और छात्रों को सलाह दी गई है कि वे प्रवेश लेने से पहले यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर संस्थान की प्रामाणिकता की जांच अवश्य कर लें.

UGC ने इस संस्थानों को घोषित किया है फर्जी

• आल इंडिया इंस्टीटयूट आफ पब्लिक एण्ड फिजिकल हैल्थ सांइस दिल्ली-36
• कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड, दरिया गंज, दिल्ली
• यूनाइटेड नेशन्स यूनिवर्सिटी, दिल्ली
• वॉकेशनल यूनिवर्सिटी, दिल्ली
• ए.डी.आर.-सेन्ट्रिक जयूरिडिकल यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली
• इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ सांइस एण्ड इंजीनियरिंग, नई दिल्ली
• विश्वकर्मा ओपन यूनिवर्सिटी फॉर सेल्फ-एम्प्लॉयमेंट, इंडिया, नई दिल्ली
• आध्यात्मिक विश्वविद्यालय (स्पिरिचुअल यूनिवर्सिटी), दिल्ली
• वर्ल्ड पीस ऑफ़ यूनाइटेड नेशनस यूनिवर्सिटी (डब्लू.पी.यू.एन.यू), नई दिल्ली
• इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग, दिल्ली
• माउंटेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, नई दिल्ली
• नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट सोलयूशन, नई दिल्ली
• गांधी हिन्दी विद्यापीठ, प्रयाग, इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश
• महामाया टैक्निकल (प्राविधिक) विश्वविद्यालय, नोएडा
• नेताजी सुभाष चन्द्र बोस यूनिवर्सिटी (ओपन यूनिवर्सिटी), अलीगढ़, उत्तर प्रदेश
• भारतीय शिक्षा परिषद्, लखनऊ, उत्तर प्रदेश
• राजा अरेबिक यूनिवर्सिटी, नागपुर, महाराष्ट्र
• नेशनल बैकवर्ड कृषि विद्यापीठ, सोलापुर, महाराष्ट्र
• इंडियन इंस्टीयूट ऑफ ऑल्टरनेटिव मेडिसन, कोलकाता
• इंस्टीट्यूट ऑफ ऑल्टरनेटिव मेडिसन एण्ड रिसर्च, कोलकत्ता
• क्राइस्ट न्यू टेस्टामेंट डीम्ड यूनिवर्सिटी, गुंटूर, आंध्र प्रदेश
• बाईबल ओपन यूनिवर्सिटी ऑफ इंडिया, विशाखापट्टनम, आंध्र प्रदेश
• सर्व भारतीय शिक्षा पीठ, कर्नाटक
• ग्लोबल ह्यूमन पीस यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु
• श्री बोधि एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन, पुडुचेरी
• उषा लात्चुमनन कॉलेज ऑफ एजुकेशन, पुडुचेरी
• सेन्ट जॉन यूनिवर्सिटी, कृष्णाटम्, केरल
• इंटरनेशनल इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ प्रोफेटिक मेडिसिन, केरल
• मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी, फरीदाबाद, हरियाणा
• राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, अलवर (राजस्थान)
• दक्ष यूनिवर्सिटी (वोकेशनल और लाइफ स्किल एजुकेशन), रांची, झारखंड
• इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ अल्टरनेटिव मेडिसिन, अरुणाचल प्रदेश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *