Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

चक्रधरपुर: गुलकेड़ा पीड़ को मिला नया मानकी, लक्ष्मी नारायण जामूदा का हुआ चयन

Chakradharpur: चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत गुलकेड़ा पीड़ के नए मानकी के रूप में लक्ष्मी नारायण जामूदा का गुरुवार को विधिवत चयन किया गया....

Gulkeda Peer
ग्रामसभा में लक्ष्मी नारायण जामूदा का मानकी के रूप में किया गया चयन

Chakradharpur: चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत गुलकेड़ा पीड़ के नए मानकी के रूप में लक्ष्मी नारायण जामूदा का गुरुवार को विधिवत चयन किया गया. यह चयन प्रक्रिया अंचल अधिकारी, चक्रधरपुर के पत्रांक संख्या 850 दिनांक 19 जून 2026 के आदेश के आलोक में संपन्न हुई. बता दें, कि गुलकेड़ा पीड़ के पूर्व मानकी राजू जामूदा का लगभग तीन माह पूर्व बीमारी के कारण निधन हो गया था. उनके निधन के बाद से मानकी का पद रिक्त था, जिसे भरने के लिए ग्रामसभा आयोजित की गई.

चयन प्रक्रिया में 15 मुंडा रहे उपस्थित

चयन प्रक्रिया के तहत बुढ़ीगोडा गांव में इमली के पेड़ के नीचे ग्रामसभा आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता पड़ोसी चैनपुर पीड़ के मानकी कृष्ण सामड ने की. ग्रामसभा में मानकी-मुंडा संघ के अध्यक्ष सह पुसालोटा गांव के मुंडा रान्दो कोड़ाह ने मानकी पद के लिए लक्ष्मी नारायण जामूदा के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका समर्थन ग्रामीण मुंडा तुईया सोमय जामूदा ने किया. इस चयन प्रक्रिया में गुलकेड़ा पीड़ के 18 जीवित मुंडाओं में से 15 मुंडा उपस्थित रहे. सभी उपस्थित मुंडाओं ने सर्वसम्मति से लक्ष्मी नारायण जामूदा के नाम का समर्थन किया. साथ ही मानकी परिवार के वंशजों की ओर से भी किसी प्रकार की कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई गई.

ग्रामसभा में उपस्थित सभी लोगों ने नव-चयनित मानकी लक्ष्मी नारायण जामूदा को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया, कि उनके नेतृत्व में गुलकेड़ा पीड़ का सर्वांगीण विकास होगा तथा क्षेत्र की पारंपरिक व्यवस्था, सामाजिक एकता एवं जनहित के कार्यों को नई गति मिलेगी.

यह भी पढ़ें: सरायकेला: सापड़ा बालू घाट में खनन विभाग ने की छापेमारी, एक वाहन जब्त, 5 वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना वसूला

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *