Click Here
Click Here

झारखंड में शुरू हुआ एचपीवी टीकाकरण अभियान, 14–15 वर्ष की बालिकाओं को मुफ्त सुरक्षा कवच

गिरिडीह: महिलाओं में तेजी से बढ़ रहे सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. इसी क्रम में...

HPV vaccination campaign
एचपीवी टीकाकरण अभियान

गिरिडीह:  महिलाओं में तेजी से बढ़ रहे सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. इसी क्रम में झारखंड में 30 मार्च से एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत कर दी गई है. इससे पहले देशभर में यह अभियान 28 मार्च से शुरू किया गया था.

सदर अस्पताल समेत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में टीकाकरण की व्यवस्था

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, यह टीका खास तौर पर 14 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी और 15 वर्ष से कम उम्र की बालिकाओं के लिए है, जिन्हें यह वैक्सीन पूरी तरह निःशुल्क दी जा रही है. सिविल सर्जन बचन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के सदर अस्पताल समेत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में टीकाकरण की व्यवस्था की गई है. विशेषज्ञों का कहना है कि एचपीवी वायरस महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण है, जो भारत में महिलाओं के बीच दूसरा सबसे आम कैंसर माना जाता है. ऐसे में समय पर लगाया गया यह टीका भविष्य में इस गंभीर बीमारी से बचाव में अहम भूमिका निभाएगा.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

जिले में कराए गए 14,500 डोज उपलब्ध

विभाग का दावा है कि यह वैक्सीन सुरक्षित, प्रभावी और उच्च गुणवत्ता वाली है तथा एक डोज ही पर्याप्त मानी गई है. जिले में फिलहाल 14,500 डोज उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक बालिकाओं को इस अभियान का लाभ मिल सके. स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है, कि वे अपनी बेटियों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर जाएं और आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड या आयु प्रमाण पत्र के साथ टीकाकरण जरूर कराएं.

अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान न सिर्फ बीमारी से बचाव का माध्यम है, बल्कि बेटियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक मजबूत पहल भी है.

यह भी पढ़ें: सरायकेला: प्रखंड में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत 2 यूनिट बैल का हुआ वितरण

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *