Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

खादगढ़ा बस स्टैंड के सामने जमीन विवाद गहराया, DC से की गयी शिकायत – कोर्ट में मामला लंबित फिर भी निर्माण कार्य जारी

Ranchi : राजधानी के खादगढ़ा बस स्टैंड के सामने स्थित करीब 5.5 डिसमिल जमीन को लेकर विवाद एक बार फिर सामने आया...

Ranchi : राजधानी के खादगढ़ा बस स्टैंड के सामने स्थित करीब 5.5 डिसमिल जमीन को लेकर विवाद एक बार फिर सामने आया है. जमीन पर कथित रूप से निर्माण कार्य कराये जाने के खिलाफ दो महिलाओं ने जिला प्रशासन और पुलिस से हस्तक्षेप की मांग की है.
प्यारी तिर्की और रोज तिर्की ने डीसी, पुलिस अधीक्षक और अनुमंडल पदाधिकारी से इस मामले में लिखित शिकायत की है. जहां आरोप लगाया है कि उनकी पुश्तैनी जमीन पर कुछ लोग जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं. शिकायत में कहा गया है कि संबंधित भूमि उनके परिवार द्वारा साल 1974 में खरीदी गई थी. साल 1978 में उसका म्यूटेशन भी हो चुका है. वर्तमान में जमीन का नियमित रूप से लगान भी जमा किया जा रहा है. इसके बाद भी कुछ लोग जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे है.

कोर्ट में चल रही सुनवाई

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि भूमि स्वामित्व को लेकर मामला कोर्ट में विचाराधीन है और इसकी सुनवाई चल रही है. इसके बावजूद विवादित जमीन पर निर्माण कार्य जारी रखा गया है. जिससे न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित होने की आशंका है. महिलाओं ने आरोप लगाया है कि कुछ प्रभावशाली लोगों के संरक्षण में जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, विवादित भूमि पर चल रहे निर्माण कार्य को रोकने और जमीन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है.

 

ALSO READ : झारखंड IAS कैडर की इनसाइड स्टोरी : तजुर्बे की ढाल बने 42 सुपर सीनियर, भविष्य संवारने को तैयार 23 नए चेहरे

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *