गिरिडीह: सरिया में दर्दनाक हादसा, कुएं में डूबने से दो मासूम बहनों की मौत, गांव में पसरा मातम

गिरिडीह: जिले के सरिया थाना क्षेत्र के लालोकोनी गांव में शुक्रवार को एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां कुएं में डूबने...

_Sariya
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और भीड़

गिरिडीह: जिले के सरिया थाना क्षेत्र के लालोकोनी गांव में शुक्रवार को एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां कुएं में डूबने से दो नाबालिग बहनों की मौत हो गई. इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों के रोने-बिलखने से माहौल गमगीन हो उठा. मृत बच्चियों की पहचान लालोकोनी निवासी आदिश अंसारी की पुत्री नगमा खातून और सरफराज अंसारी की पुत्री साहिना खातून के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि दोनों बहनें कुएं के पास गई थीं, तभी अचानक पैर फिसलने से वे कुएं में गिर गईं.

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और बच्चियों को बाहर निकालने की कोशिश शुरू कर दी गई. काफी मशक्कत के बाद दोनों को कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. सूचना मिलने पर सरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी. इस हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है, हर ओर शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है.

यह भी पढ़ें: ई-कल्याण छात्रवृत्ति : झारखंड के हज़ारों छात्रों को बड़ी राहत, अब 15 मई तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *