मतदान को दिख रही युवाओं की भी सक्रिय भागीदारी, चतरा में 9 बजे तक 10.6% मतदान

चतरा : नगर निकाय चुनाव को लेकर चतरा में मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की भारी भीड़ देखी जा रही...

चतरा : नगर निकाय चुनाव को लेकर चतरा में मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की भारी भीड़ देखी जा रही है. सुबह 9 बजे तक चतरा में लगभग 10.6 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. मतदाता उत्साह के साथ कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं और लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं.

बड़ी संख्या में पहुंचे मतदाता 

सुबह मतदान शुरू होते ही विभिन्न बूथों पर महिला, पुरुष एवं युवा मतदाता बड़ी संख्या में पहुंचने लगे. कई मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी गईं. मतदाता शांतिपूर्ण तरीके से अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. मतदाताओं का कहना है कि इस बार वे नई सोच और विकास के विजन के साथ मतदान कर रहे हैं.

शहर के विकास, पेयजल, साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए लोग शहर की सरकार चुन रहे हैं. मतदाताओं ने बताया कि करीब आठ वर्षों के बाद नगर निकाय का चुनाव हो रहा है, जिससे लोगों में खासा उत्साह है.

युवाओं की भी सक्रिय भागीदारी

युवाओं की भी सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है। युवाओं का कहना है कि शहर को विकास की राह पर आगे बढ़ाने के लिए वे शिक्षित और योग्य प्रत्याशी को अपना मत दे रहे हैं, ताकि शहर को विकसित बनाया जा सके. चुनाव को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है.

केंद्रों पर शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से मतदान

अपर समाहर्ता अरविंद कुमार ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से मतदान जारी है. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है. मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और लोग शहर के बेहतर भविष्य के लिए बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *