गिरिडीह में निकाय चुनाव के दौरान वार्ड 18 के बूथ 4 पर मारपीट, पथराव के बाद सड़क जाम

गिरिडीह: नगर निकाय चुनाव के दौरान गिरिडीह के वार्ड संख्या 18 स्थित बूथ नंबर 4 पर सोमवार को मारपीट और हंगामे की...

गिरिडीह: नगर निकाय चुनाव के दौरान गिरिडीह के वार्ड संख्या 18 स्थित बूथ नंबर 4 पर सोमवार को मारपीट और हंगामे की घटना सामने आई.

कहासुनी के बाद बढ़ा मामला

जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मामला बढ़ गया और जमकर मारपीट हुई. इस दौरान पथराव भी किया गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

झड़प के बाद सड़क जाम 

आरोप है कि कुछ लोगों ने जबरन मतदाताओं को रोककर उनके साथ मारपीट की और धमकी दी. घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने विरोध स्वरूप सड़क जाम कर दिया. जाम के कारण कुछ देर तक यातायात बाधित रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई.

मौके पर पहुंचे अधिकारी 

सूचना मिलते ही एसडीओ श्रीकांत विसपुते, SDPO जितवाहन उरांव, नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए लोगों को समझाकर जाम हटवाया. इसके बाद यातायात सामान्य हो सका. फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *