नामकुम में फूटा गुस्सा: प्रधानमंत्री मोदी का पुतला दहन, ‘यूएस ट्रेड डील’ के खिलाफ सड़कों पर उतरे किसान

Ranchi: रांची के नामकुम इलाके में “किसान न्याय सत्याग्रह आंदोलन” के चौथे दिन जोरदार विरोध प्रदर्शन देखने को मिला. किसान विरोधी बताई...

Ranchi: रांची के नामकुम इलाके में “किसान न्याय सत्याग्रह आंदोलन” के चौथे दिन जोरदार विरोध प्रदर्शन देखने को मिला. किसान विरोधी बताई जा रही यूएस ट्रेड डील के खिलाफ प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया. विरोध मार्च नामकुम ब्लॉक से शुरू होकर सदाबहार चौक तक निकाला गया, जहां पुतला जलाकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई.

युवा कांग्रेस के नेतृत्व में सड़क पर उतरे किसान

इस आंदोलन का नेतृत्व झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार रवि ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण जिला अध्यक्ष अमित खलखो ने की. प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं और किसानों ने हिस्सा लेकर सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश जाहिर किया.

ALSO READ: गिरिडीह में अग्निशमन सेवा सप्ताह: अस्पताल और स्कूल में मॉक ड्रिल, लोगों को सिखाए आपदा प्रबंधन के तरीके

सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी, सरकार के खिलाफ जताया विरोध

कार्यक्रम में विधायक एवं प्रदेश महासचिव मुस्तफा हसन, प्रदेश महासचिव रिशु कुजूर, जिला अध्यक्ष अमित खलखो, जिला उपाध्यक्ष अजय उरांव, अमरनाथ मुंडा, हसीब खान, जिला महासचिव अनंत झा, प्रियंका एक्का, लक्की बैठा, खिजरी विधानसभा अध्यक्ष खुदिया कच्छप, चुटिया प्रखंड अध्यक्ष ऋषभ सिन्हा, लोअर बाजार प्रखंड अध्यक्ष आसिफ अंसारी, विशाल स्वांसी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे. सभी ने एक स्वर में यूएस ट्रेड डील का विरोध करते हुए किसानों के हित में निर्णय लेने की मांग की.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *