Click Here
Click Here

बाबा बैद्यनाथ के दरबार में झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस, सपरिवार किया रुद्राभिषेक

Deoghar: झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस महेश चंद्र सोनक ने रविवार को देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में सपरिवार हाजिरी लगाई। इस...

Deoghar: झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस महेश चंद्र सोनक ने रविवार को देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में सपरिवार हाजिरी लगाई। इस दौरान उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ महादेव की पूजा-अर्चना की और रुद्राभिषेक किया.

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ स्वागत, देश की सुख-समृद्धि की कामना

चीफ जस्टिस एम एस सोनक रविवार सुबह मंदिर परिसर पहुंचे जहाँ पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनका स्वागत किया. उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक किया. इसके बाद उन्होंने सपरिवार रुद्राभिषेक पूर्ण किया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

पूजा के दौरान चीफ जस्टिस पूरी तरह भक्ति के रंग में रंगे नजर आए. उन्होंने बाबा से झारखंड सहित पूरे देश की सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की.

ALSO READ: सिमडेगा में जेपीएससी परीक्षा के लिए 10 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, 3780 परीक्षार्थी शामिल

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पूजा के बाद किया गया सम्मानित

चीफ जस्टिस के कार्यक्रम को देखते हुए जिला व पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. मंदिर परिसर और उसके आसपास के क्षेत्रों में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी और श्रद्धालुओं को असुविधा न हो और वीआईपी प्रोटोकॉल का पालन भी हो सके इसके लिए प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्था की गई थी. इस दौरान जिले के वरीय प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे.पूजा खत्म होने के बाद मंदिर प्रशासन और पुरोहितों ने चीफ जस्टिस को सम्मानित किया और बाबा का अंग-वस्त्र पहनाया गया और स्मृति चिह्न के रूप में बाबा बैद्यनाथ की तस्वीर भेंट की गई.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *