Click Here
Click Here
Click Here

अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का जलवा, तीसरे दिन भी ताबड़तोड़ कमाई, 53 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन

Entertainment News: अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़...

Bhoot Bangla Adv. Booking
भूत बंगला

Entertainment News: अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बना ली है. 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में आई इस फिल्म को दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिसका असर इसकी कमाई पर साफ नजर आ रहा है. तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म की कमाई में और उछाल देखने को मिल रहा है. शुरुआती ट्रेंड्स के मुताबिक, फिल्म ने अब तक लगभग 53 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है.

ओपनिंग से ही मिला अच्छा रिस्पॉन्स

फिल्म ने रिलीज से एक दिन पहले पेड प्रीव्यू के जरिए करीब 3.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इसके बाद पहले दिन 12.25 करोड़ और दूसरे दिन शानदार उछाल के साथ लगभग 19 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की गई. तीन दिनों में फिल्म की कुल कमाई 50 करोड़ के पार पहुंच चुकी है, जो इसे साल की मजबूत ओपनिंग फिल्मों में शामिल करती है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

Day 3: घंटे-घंटे बढ़ती कमाई

तीसरे दिन फिल्म की शुरुआत सुबह के शोज से ही ठीक-ठाक रही और जैसे-जैसे दिन बढ़ा, कलेक्शन में तेजी आती गई.

  • सुबह 8 बजे: 26 लाख
  • सुबह 10 बजे: 83 लाख
  • दोपहर 12 बजे: 3.07 करोड़
  • दोपहर 2 बजे: 6.41 करोड़
  • दोपहर 4 बजे: 11.29 करोड़
  • शाम 7 बजे: 13.06 करोड़
  • रात 9 बजे तक: करीब 18.79 करोड़

रविवार का फायदा फिल्म को साफ तौर पर मिलता दिख रहा है और फाइनल आंकड़ा 20 करोड़ के आसपास जा सकता है.

वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी मजबूत

फिल्म की कमाई सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है. रिपोर्ट्स के अनुसार, भूत बंगला ने दुनियाभर में लगभग 60 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है, जो इसके बढ़ते क्रेज को दर्शाता है.

दमदार स्टारकास्ट और इमोशनल कनेक्शन

यह फिल्म सिर्फ अपनी कमाई ही नहीं, बल्कि अपनी स्टारकास्ट की वजह से भी चर्चा में है. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू, मिथिला पालकर और असरानी जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं. खास बात यह है कि दिग्गज अभिनेता असरानी की यह आखिरी फिल्म है, जिससे फिल्म को एक भावनात्मक जुड़ाव भी मिलता है.

प्रियदर्शन और अक्षय की हिट जोड़ी की वापसी

करीब 14 साल बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी एक बार फिर साथ आई है. इससे पहले दोनों ने हेरा फेरी, गरम मसाला, भूल भुलैया और दे दना दन जैसी कई हिट फिल्में दी हैं. अब इस फिल्म के बाद यह जोड़ी एक नई फिल्म हैवान में भी साथ काम करने वाली है, जो फिलहाल प्रोडक्शन स्टेज में है.

यह भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर फिर गूंजेगी किलकारी, बेटी दुआ के जरिए मिली दूसरी खुशखबरी

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *