जामताड़ा में बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना,लाखों रुपए के जेवरात के साथ ले उड़े

Jamtara: जिले के सुभाष चौक स्थित एक ज्वेलरी शॉप में चोरी की घटना हुई है.बता दें,कि रविवार की रात बदमाशों ने शुभम...

Jamtara: जिले के सुभाष चौक स्थित एक ज्वेलरी शॉप में चोरी की घटना हुई है.बता दें,कि रविवार की रात बदमाशों ने शुभम ज्वेलर्स को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर फरार हो गए.दुकान मालिक मनोज वर्मन ने बताया कि रविवार की रात वह हर दिन की तरह अपनी दुकान बंद कर घर की ओर गए थे.वही,सोमवार की सुबह जब वे दुकान खोलने पहुंचे और शटर उठाया,तो देखा अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियां खाली थीं.

दुकान मालिक के अनुसार बदमाशों ने दुकान के पिछले हिस्से में लगे वेंटिलेटर को तोड़कर दुकान के अंदर प्रवेश किया था और करीब पांच किलोग्राम चांदी के आभूषण के साथ अन्य कीमती सामान चोरी कर लिए हैं.जिसकी कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है.

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही जामताड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है.पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.दुकानदार मनोज वर्मन ने बताया कि यह उनके साथ दूसरी बड़ी वारदात है.बताते चले,की 15 साल पूर्व भी उनकी इसी दुकान में बड़ी चोरी हुई थी.वहीं घटना के बाद जामताड़ा थाना की पुलिस ने शहर के नामूपाड़ा मोहल्ले में छापेमारी किया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *