Palamu: मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के पंसा गांव के टोला पहाड़ीपर में अचानक लगी आग ने भारी तबाही मचा दी. इस अगलगी में चरित्र राम का छप्परपोश कच्चा घर पूरी तरह जलकर राख हो गया, जिससे उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ.
आग की चपेट में आए मवेशी और घरेलू सामान
जानकारी के अनुसार, घर के बगल में बने छप्परपोश ढांचे में मवेशियों के साथ घरेलू सामान रखा गया था. दोपहर में अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया.
इस दौरान आग की चपेट में आने से दो गाय, एक बछड़ा और मुर्गी के कई बच्चे जलकर मर गए. वहीं पास में खड़ी बाइक समेत अन्य सामान भी पूरी तरह नष्ट हो गया.
ALSO READ: भीषण गर्मी के बीच स्कूल टाइमिंग में बदलाव, पाकुड़ में नई समय सारणी लागू
ग्रामीणों के प्रयास के बाद आग पर काबू, कारण स्पष्ट नहीं
घटना के बाद ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों के कारण शुरुआत में काबू नहीं पाया जा सका. बाद में काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया.
सूचना मिलते ही पंसा पंचायत के मुखिया विकास सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर हर संभव सहायता का आश्वासन दिया. फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है.
