RANCHI: झारखंड के 14 लोकसभा सांसदों को अपने क्षेत्रों के कायाकल्प(क्षेत्र विकास योजना) के लिए जो फंड मिला है, उसे खर्च करने में जमीन-आसमान का अंतर दिख रहा है. जहां कुछ सांसदों ने स्ट्राइक रेट के मामले में दिग्गज बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया है, वहीं कुछ ऐसे भी सांसद हैं जिनका खाता खुलना अभी बाकी है. रांची के भाजपा सांसद संजय सेठ 82.7% के साथ टॉप पर चल रहे हैं. वहीं, लोहर्दगा से कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत 75.5% यूटिलाइजेशन के साथ दूसरे नंबर पर हैं. खास बात यह है कि सुखदेव भगत को अन्य सांसदों (9.8 करोड़) के मुकाबले सबसे अधिक 12.3 करोड़ का फंड आवंटित किया गया था, जिसे खर्च करने में उन्होंने खासी तेजी दिखाई है.
सांसदों का प्रदर्शन एक नजर में
- हाई परफॉर्मर्स (70% से ऊपर): संजय सेठ (भाजपा), सुखदेव भगत (कांग्रेस), विद्युत वरण महतो (भाजपा), कालीचरण मुंडा (कांग्रेस) और नलिन सोरेन (झामुमो).
- औसत प्रदर्शन: बीडी राम (भाजपा – 53.9%) और सीपी चौधरी (आजसू – 46.3%).
- चौंकाने वाले आंकड़े: गोड्डा भाजपा सांसद निशिकांत दुबे मात्र 1.8% और हजारीबाग के मनीष जायसवाल 0.0% पर टिके हुए हैं.
झारखंड से लोकसभा सांसदों का खर्च का स्ट्राइक रेट
- संजय़ सेठ( भाजपा) – फंड यूटिलाइजेशन- 82.7 फीसदी
- सुखदेव भगत(कांग्रेस)-फंड़ यूटिलाइजेशन- 75.5 फीसदी
- विद्युत वरण महतो( भाजपा)- फंड यूटिलाइजेशन- 74.1 फीसदी
- कालीचरण मुंडा( कांग्रेस)- फंड यूटिलाइजेशन- 72.2 फीसदी
- नलिन सोरेन(झामुमो) फंड यूटिलाइजेशन- 71.2 फीसदी
- बीडी राम( भाजपा)- फंड यूटिलाइजेशन- 53.9 फीसदी
- सीपी चौधरी(आजसू)- फंड यूटिलाइजेशन- 46.3 फीसदी
- ढुल्लू महतो(भाजपा)- फंड य़ूटिलाइजेशन- 41.4 फीसदी
- जोबा मांझी(झामुमो) फंड यूटिलाइजेशन- 28.9 फीसदी
- अन्नपूर्णा देवा(भाजपा)- फंड यूटिलाइजेशन- 25.8 फीसदी
- विजय हांसदा(झामुमो) फंड यूटिलाइजेशन- 20.5 फीसदी
- कालीचरण सिंह(भाजपा) फंड यूटिलाइजेशन- 20.0 फीसदी
- निशिकांत दूबे(भाजपा) फंड यूटिलाइजेशन- 1.8 फीसदी
- मनीष जायसवाल(भाजपा), फंड यूटिलाइजेशन- 0.0 फीसदी
इसे भी पढ़ें: झारखंड की दीदियां बनेंगी कॉर्पोरेट लीडर, JSLPS और IIM कोलकाता के बीच हुआ ऐतिहासिक MOU
