रांची में 1 से 3 मई तक लगेगा ‘सांसद स्वदेशी मेला 2026’, 150 से अधिक स्टॉल और निःशुल्क प्रवेश

Ranchi : संजय सेठ की अध्यक्षता में रांची स्थित कार्यालय में तीन दिवसीय सांसद स्वदेशी मेला 2026 को लेकर बैठक आयोजित की...

Ranchi : संजय सेठ की अध्यक्षता में रांची स्थित कार्यालय में तीन दिवसीय सांसद स्वदेशी मेला 2026 को लेकर बैठक आयोजित की गई. यह मेला 1 मई से 3 मई तक कांके रोड स्थित आड्रे हाउस में आयोजित होगा. मेले में आम लोगों के लिए प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा और यह प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक खुला रहेगा. आयोजन में 150 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें स्वदेशी उत्पाद, लोक संस्कृति, पारंपरिक खान-पान और झारखंड की प्रसिद्ध कलाकृतियां प्रदर्शित की जाएंगी.

इसे भी पढ़े : बैंक्वेट हॉल में कमर्शियल सिलिंडर की कमी पर उठी आवाज, चैम्बर की बैठक में चर्चा

स्थानीय उत्पादों और कलाकारों को मिलेगा मंच


मेले में झारखंडी व्यंजनों के लिए 25 स्टॉल, वस्त्र उत्पादकों के लिए 25 स्टॉल, घरेलू महिलाओं द्वारा निर्मित खाद्य सामग्री के लिए 25 स्टॉल, चिकित्सा एवं हस्तकरघा उत्पादों के लिए 5-5 स्टॉल तथा लकड़ी और पारंपरिक कलाकृतियों के लिए लगभग 40 स्टॉल निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे. इच्छुक लोग 17 अप्रैल से 25 अप्रैल तक ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं, जिसमें प्राथमिकता के आधार पर स्टॉल आवंटित किए जाएंगे. प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें झारखंड के कलाकार अपनी कला प्रस्तुत करेंगे. बच्चों के लिए खेल क्षेत्र की व्यवस्था और सुरक्षा के लिए प्रशासन, निजी सुरक्षा कर्मी, कैमरे तथा ड्रोन कैमरे की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है.

इसे भी पढ़े : 223 संस्थानों का अनुदान कटा, अब आर-पार के मूड में शिक्षक

स्वदेशी और आदिवासी संस्कृति को बढ़ावा देने की पहल


आयोजन समिति के अनुसार यह मेला झारखंड की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और स्वदेशी आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण मंच बनेगा. इसमें आदिवासी गौरव, जल-जंगल-जमीन की पहचान और स्थानीय कारीगरों को सम्मान देने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. आयोजकों ने राज्य के सभी लोगों से अपील की है कि वे अपने परिवार के साथ मेले में पहुंचकर इस आयोजन का हिस्सा बनें और इसे सफल बनाएं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *