रांची : अक्षय तृतीया के अवसर पर मारवाड़ी ब्राह्मण सभा द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया. सुबह 9 बजे पूजन और हवन का आयोजन पंडित आचार्य श्याम सुंदर भारद्वाज और पंडित सुभाष चौमाल के सानिध्य में सम्पन्न हुआ. मुख्य यजमान के रूप में दीपक शर्मा (सपत्नीक) ने पूजा संपन्न कराई. इस दौरान सभा के अध्यक्ष अशोक पुरोहित, मंत्री कृष्णा लाल शर्मा, कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर गोवला सहित समाज के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे.
इसे भी पढ़े : रांची में 1 से 3 मई तक लगेगा ‘सांसद स्वदेशी मेला 2026’, 150 से अधिक स्टॉल और निःशुल्क प्रवेश
भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब
शाम 4 बजे भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें 501 महिलाएं और बच्चों ने ध्वजा के साथ नगर भ्रमण किया. शोभायात्रा का विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया. दाधिच परिषद, मारवाड़ी सहायक समिति, अग्रवाल सभा, भारतीय युवक संघ और अन्य संस्थाओं ने इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लिया. पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक था.
इसे भी पढ़े : झारखंड BJP का जनाक्रोश: महिला सुरक्षा पर राज्य सरकार को घेरने की तैयारी, कल 8 जिलों में एक साथ प्रेस वार्ता
प्रतिभाओं का सम्मान और प्रसाद वितरण
कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया. इसके बाद सभी उपस्थित लोगों ने सामूहिक प्रसाद ग्रहण किया. आयोजन को सफल बनाने में सभा के पदाधिकारियों और महिला सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इस आयोजन के माध्यम से समाज में एकता, संस्कृति और धार्मिक आस्था का संदेश दिया गया.
