झारखंड निकाय चुनाव: कहीं उत्साह तो कहीं बवाल, मारपीट, फर्जी वोटिंग, DSP घायल और गोली चलने की घटना के बीच खत्म हुआ मतदान

SAURAV SINGH रांची: झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर सुबह सात बजे शुरू हुए मतदान शाम पांच बजे खत्म हो गया....

SAURAV SINGH 

रांची: झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर सुबह सात बजे शुरू हुए मतदान शाम पांच बजे खत्म हो गया. इस दौरान लोकतंत्र के दो अलग-अलग रंग देखने को मिले. एक तरफ जहां सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं और लोगों में वोट डालने के प्रति भारी उत्साह था, वहीं दूसरी ओर राज्य के कई जिलों से हिंसा, फर्जी वोटिंग और हंगामे की खबरें सामने आईं.

कई जगहों पर स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा. वहीं दूसरी तरफ पुलिस के जवान से गलती से गोली चल जाने से कुछ देर के लिए अफरा तफरी भी माहौल कायम हो गया था. जाने किस जिले में कौन सी घटनाएं हुई थी इससे संबंधित पूरी रिपोर्ट.

Read Also: छी-छी…नगर निकाय चुनाव में ऐसी सड़ी व्यवस्था, मतदाता भटके, व्यवस्था हंसी, लोकतंत्र की दुर्गति

जाने कहां कौन सी घटनाएं हुई

– बोकारो में नगर निकाय चुनाव के दौरान बूथ पर हुए बवाल और मारपीट में चास डीएसपी प्रवीण सिंह घायल हो गए.

– गिरिडीह में बूथ संख्या 4 और धनबाद में वार्ड 27 के बूथ पर मतदान के दौरान समर्थकों के बीच झड़प और मारपीट की घटना हुई.

– पांचवीं अनुसूची क्षेत्र में नगरपालिका चुनाव के विरोध में कोल्हान बंद बुलाया गया और चांडिल में हाईवे जाम किया गया.

– धनबाद नगर निगम चुनाव के वार्ड संख्या-22 में बूथ लूटने के दाैरान भारी हंगामा हुआ और पार्षद प्रत्याशी के भाई से मारपीट की घटना हुई.

– रांची के हिंदपीढ़ी में इदरीसिया तंजीम में मतदान के दौरान मारपीट की घटना हुई.

– जमशेदपुर में निकाय चुनाव के दौरान जुगसलाई में बोगस वोटिंग पर बवाल हुआ. रिंकू सिंह ने समर्थकों संग हंगामा किया जिस वजह से एक घंटे मतदान रुका रहा.

Read Also: बोकारो: नगर निकाय चुनाव के दौरान बवाल, बूथ पर मारपीट में चास DSP घायल

– गुमला जिले के वार्ड नंबर चार में स्थित अंबेडकर नगर मतदान केंद्र की है,जहां दो गुटों के बीच अचानक विवाद हो गया. विवाद इस हद तक बढ़ गया कि दोनों में मारपीट तक की नौबत आ गयी.

– बोकारो के चास स्थित भोजपुर कॉलोनी क्षेत्र में बोगस वोटिंग के आरोप ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी. दरअसल यहां तीन महिलाओं को फर्जी मतदान के संदेह में हिरासत में लिया गया.

– साहिबगंज में चुनाव ड्यूटी के दौरान होमगार्ड के जवान के राइफल से गोली चलने से अफरा-तफरी मच गई.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *