Click Here
Click Here
Click Here

तेज रफ्तार का कहर: जमुआ-खोरीमहुआ मार्ग पर स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, बाल-बाल बचे सवार

Giridih: जमुआ-खोरीमहुआ मुख्य मार्ग पर हिरोडीह थाना क्षेत्र के पांडेयडीह मोड़ के पास एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा...

Giridih: जमुआ-खोरीमहुआ मुख्य मार्ग पर हिरोडीह थाना क्षेत्र के पांडेयडीह मोड़ के पास एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, हालांकि राहत की बात यह रही कि सभी सवार सुरक्षित बच गए.

शादी से लौट रहे थे सवार, अचानक बिगड़ा संतुलन

बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में सवार लोग एक शादी समारोह में शामिल होकर देवघर जा रहे थे. इसी दौरान पांडेयडीह मोड़ के पास चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिससे गाड़ी सीधे पेड़ से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

ALSO READ: भेलपुरी से अलग क्या खास है बंगाल की ‘झालमुड़ी’? स्वाद ऐसा कि पीएम मोदी भी खुद को रोक नहीं पाए

सभी सवार सुरक्षित, गुमटी को भी नुकसान

हादसे में स्कॉर्पियो सवार सभी लोगों को मामूली चोटें आईं. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार दिया गया. इस दुर्घटना में सड़क किनारे स्थित एक गुमटी भी क्षतिग्रस्त हो गई. घटना के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर आवागमन प्रभावित रहा.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने को ही हादसे का कारण माना जा रहा है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *