BREAKING: पूर्व पार्षद और जमीन कारोबारी की हत्या करने वाला कुख्यात अपराधी का रांची पुलिस ने किया एनकाउंटर

रांची: धुर्वा के पूर्व पार्षद और पंडरा में जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या करने वाला शूटर सत्यम पाठक का रांची पुलिस...

रांची: धुर्वा के पूर्व पार्षद और पंडरा में जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या करने वाला शूटर सत्यम पाठक का रांची पुलिस ने एनकाउंटर किया है. बुधवार की सुबह पंडरा ओपी क्षेत्र के कांके डैम के पास शूटर सत्यम पाठक के साथ रांची पुलिस की मुठभेड़ हो गई. इस दौरान पुलिस के द्वारा किए गए आत्मरक्षा में फायरिंग में सत्यम पाठक के दोनों पैर में गोली लगी है. जिसके बाद पूरी समय उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. उल्लेखनीय है, कि मंगलवार को पंडरा के ओटीसी मैदान के जमीन कारोबार से जुड़े भार्गव सिंह को सत्यम पाठक ने गोली मारकर हत्या की थी और इस घटना का मास्टरमाइंड विजय टेटे था.

जाने कैसे हुआ मुठभेड़:

जानकारी के मुताबिक पंडरा में भार्गव सिंह की गोली मारकर सत्यम पाठक ने हत्या कर दी थी. जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि कांके डैम के पास उसने दो हथियार को छुपा कर रखा है. इसके बाद पुलिस की टीम बुधवार की सुबह उसे अपने साथ लेकर कांके डैम पहुंची. इसी दौरान सत्यम पाठक एक पुलिस वाले का हथियार छीनकर फायरिंग करते हुए भागने लगा. इसके बाद पुलिस की टीम के द्वारा भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की गई. जिसमें सत्यम पाठक के दोनों पैर में गोली लगी है. और उसके हाथ में भी चोट लगी है.

धुर्वा के पूर्व पार्षद वेद प्रकाश की हत्या करने में भी शामिल था सत्यम पाठक:

कुख्यात अपराधी सत्यम पाठक धुर्वा के पूर्व पार्षद वेद प्रकाश की हत्या करने में भी शामिल था. बता दें कि बाइक सवार तीन अपराधियों ने बीते 7 जुलाई 2024 की शाम सात बजे धुर्वा बस स्टैंड के समीप एक दुकान पर बैठे पूर्व पार्षद व भाजपा नेता वेद प्रकाश सिंह को गोली मार दी थी. गोली उनकी गर्दन में लगी थी. इलाज के दौरान एम्स दिल्ली में तीन अगस्त 2024 को उनकी मौत हो गई.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *