तत्कालीन विधायक रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड: 9 साल से जेल में बंद आरोपी को कोर्ट से नहीं मिली राहत

Ranchi: तमाड़ के तत्कालीन विधायक रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड में करीब नौ साल से जेल में बंद आरोपी राधेश्याम बड़ाइक को एनआईए...

NIA
एनआईए लोगो

Ranchi: तमाड़ के तत्कालीन विधायक रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड में करीब नौ साल से जेल में बंद आरोपी राधेश्याम बड़ाइक को एनआईए कोर्ट ने राहत देने से इनकार कर दिया. बुधवार को विशेष न्यायाधीश अभिमन्यु कुमार की अदालत ने गंभीर आरोपों और केस की स्थिति को देखते हुए याचिका खारिज कर दी.

माओवादी संगठन का सक्रिय सहयोगी रहा है आरोपी

दाखिल जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने 13 अप्रैल को आदेश सुरक्षित रख लिया था. सुनवाई के दौरान एनआईए की ओर से बताया गया, कि आरोपी 18 जुलाई 2017 से न्यायिक हिरासत में है और माओवादी संगठन का सक्रिय सहयोगी रहा है. उसके घर को नक्सलियों का ठिकाना और साजिश का केंद्र बताया गया, जहां घटना से पहले बैठकें हुई थीं.

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: विदेशी हथियार मामले में प्रफुल्ल मालाकार की जमानत बरकरार, NIA की याचिका खारिज

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *