Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला : डीसी ने की जिलास्तरीय अनुकंपा समिति की बैठक, 10 मामलों में नियुक्ति देने का फैसला

Saraikela: जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिलास्तरीय अनुकंपा समिति की बैठक हुई. बैठक के दौरान समिति के समक्ष कुल...

Saraikela: जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिलास्तरीय अनुकंपा समिति की बैठक हुई. बैठक के दौरान समिति के समक्ष कुल 26 आवेदन प्रस्तुत किए गए. समिति के सदस्यों द्वारा क्रमवार सभी आवेदनों का परीक्षण एवं समीक्षा की गई. विभागीय प्रावधानों एवं दिशा-निर्देशों के आलोक में विचार के बाद 10 मामलों में अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति हेतु सर्वसम्मति से अनुशंसित करने का निर्णय लिया गया. शेष आवेदनों में आवश्यक अभिलेखों/प्रमाण-पत्रों की कमी अथवा अन्य तकनीकी त्रुटियां पाए जाने के कारण उन्हें आवश्यक सुधार के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया. साथ ही निर्देश दिया गया कि आवश्यक सुधार शीघ्र सुनिश्चित करते हुए आवेदनों को पुनः समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाए, ताकि नियमानुसार विचार कर दिवंगत कर्मियों के आश्रितों को यथाशीघ्र लाभ प्रदान किया जा सके.

यह भी पढ़ें : तत्कालीन विधायक रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड: 9 साल से जेल में बंद आरोपी को कोर्ट से नहीं मिली राहत

बैठक में कई पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक में अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला अभिनव प्रकाश, जिला कोषागार पदाधिकारी अपर्णा सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी-सह-स्थापना उपहर्ता शाखा गिरिजा शंकर महतो एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें : रांची में 25 लाख के लोन घोटाले का खुलासा, पूर्व कर्मचारी पर धोखाधड़ी का केस

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *