सरायकेला : जल जीवन मिशन के तहत जोड़ासारजम गांव में ‘सुजल स्वच्छ संवाद’ कार्यक्रम आयोजित, डीसी ने पेयजल पर दिया जोर

Saraikela: कुचाई प्रखंड के आरुवा पंचायत स्थित जोड़ासारजम गांव में “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया. भारत सरकार की महत्वाकांक्षी...

Saraikela: कुचाई प्रखंड के आरुवा पंचायत स्थित जोड़ासारजम गांव में “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया. भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के तहत आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों के साथ प्रत्यक्ष संवाद स्थापित कर योजनाओं की प्रगति, क्रियान्वयन एवं लाभ की जानकारी साझा करना था. कार्यक्रम के दौरान नल-जल आपूर्ति, जल गुणवत्ता, संचालन एवं रख-रखाव, सामुदायिक सहभागिता तथा जल संरक्षण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई. साथ ही उपस्थित ग्रामीणों से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सुझाव एवं फीडबैक प्राप्त किए गए.

यह भी पढ़ें : आसनबनी में बंदोबस्ती जमीन की लूट: भूमाफिया और ‘जल-जंगल-जमीन’ के ठेकेदारों का खेल उजागर

कार्यक्रम में डीसी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े

इस अवसर पर उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े और आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है. साथ ही जल स्रोतों के संरक्षण, योजनाओं के सतत संचालन एवं रख-रखाव में सामुदायिक सहभागिता को सुदृढ़ करने तथा गुणवत्ता मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. कार्यक्रम में कार्यपालक अभियंता सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुचाई, स्थानीय मुखिया, जल सहिया, आंगनबाड़ी सेविका, स्वयं सहायता समूह की सदस्या, विद्यालय के छात्र-छात्रा एवं स्थानीय ग्रामीणों ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई.

यह भी पढ़ें : बेरमो : कोनार नदी में उड़ रही सीमेंट की खाली बोरियां, पर्यावरण का हो रहा नुकसान, संवेदक और अधिकारी मौन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *