Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला : अवैध विदेशी शराब पर उत्पाद विभाग का शिकंजा, छापेमारी में 48.405 लीटर शराब बरामद

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले में उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. उत्पाद अधीक्षक...

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले में उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया. इसी क्रम में नीमडीह थाना अंतर्गत ग्राम हुंडरु, पाठथरडीह और महतो टोला में उत्पाद विभाग ने दबिश दी. गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने तीनों गांवों में एक साथ दबिश दी गयी. छापेमारी के दौरान विभिन्न ब्रांडों की अवैध एवं नकली विदेशी शराब बरामद की गई.

यह भी पढ़ें : तत्कालीन विधायक रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड: 9 साल से जेल में बंद आरोपी को कोर्ट से नहीं मिली राहत

बरामद शराब 

– Iconiq Whisky: 375 ml – 22 बोतल, 180 ml – 56 बोतल
– McDowell’s No.1: 375 ml – 22 बोतल, 180 ml – 61 बोतल
– B7: 180 ml – 8 बोतल
– Royal Stag: 375 ml – 3 बोतल, 180 ml – 22 बोतल
– West Bengal बिक्री के लिए अंकित शराब
विभिन्न ब्रांड – कुल 24 बोतल

48.405 लीटर शराब जब्त

छापेमारी में कुल 48.405 लीटर अवैध शराब बरामद की गई. इसे जब्त कर नीमडीह थाना को सुपुर्द कर दिया गया. उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर सतर्कता

उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज ने बताया कि पश्चिम बंगाल से सटे इलाकों में अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. चुनाव के मद्देनजर सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है. छापेमारी टीम में उत्पाद निरीक्षक समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. जिला प्रशासन ने आमलोगों से अपील की है कि अवैध शराब की बिक्री या भंडारण की सूचना तुरंत विभाग को दें. सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा.

यह भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: विदेशी हथियार मामले में प्रफुल्ल मालाकार की जमानत बरकरार, NIA की याचिका खारिज

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *