Ranchi: झारखंड स्टेट बार काउंसिल 2026-31 के नव निवार्चित सदस्यों का झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ताओं ने स्वागत किया. नवनिर्वाचित सदस्य प्रशांत कुमार सिंह, ललित यादव और मौली सिन्हा का स्वागत झारखंड उच्च न्यायालय के हॉल नंबर 2 में पुष्पगुच्छ देकर किया गया. इस मौके पर उन्हें बधाई दी गई. नवनिर्वाचित सदस्यों ने अधिवक्ताओं को यह भरोसा दिलाया कि उनके हित में जो भी कदम उठाने होंगे, वे उठाए जाएंगे. वहीं नवनिर्वाचित सदस्यों ने सभी अधिवक्ताओं को समर्थन देने के लिए धन्यवाद भी दिया. मौके पर पंकज कुमार सिंह, आशीष शेखर, सौमित्रो बरोई, राधा कृष्ण गुप्ता, पिंकी साव, किरण सुषमा खोया, कविता कुमारी, सुष्मिता कुमारी, सोनी कुमारी, विकास कुमार, कर्मवीर सिंह, औलिया बेगम, विशाल कुमार राठौर, ईशानी सिंह, राकेश कुमार दुबे, शिवम कुमार सिंह समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें : तत्कालीन विधायक रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड: 9 साल से जेल में बंद आरोपी को कोर्ट से नहीं मिली राहत
