शराब घोटाला : पुणे के सुमित फैसिलिटीज के निदेशक अमित प्रभारकर सालुंके मामले में HC ने ACB से मांगा जवाब

RANCHI: शराब घोटाले में आरोपी पुणे के मानव संसाधन आपूर्ति कंपनी सुमित फैसेलिटीज के निदेशक अमित प्रभाकर सालुंके के क्रिमिनल मिसलेनियस पिटीशन...

RANCHI: शराब घोटाले में आरोपी पुणे के मानव संसाधन आपूर्ति कंपनी सुमित फैसेलिटीज के निदेशक अमित प्रभाकर सालुंके के क्रिमिनल मिसलेनियस पिटीशन (Cr.M.P.) पर सुनवाई करते हुए न्यायाधीश राजेश शंकर की अदालत में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) को मामले में 3 सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने को कहा है.

याचिका में क्या है?

दरअसल झारखंड शराब घोटाले में आरोपी बनाए गए अमित प्रभाकर सालुंके को विजिलेंस से फाइनल रिपोर्ट ट्रू (FRT) में क्लीन चिट मिली थी हालांकि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) के द्वारा अमित प्रभाकर सालुंके के खिलाफ साक्ष्य प्रस्तुत कर उनके खिलाफ केस चलाने का आग्रह किया है वही अमित प्रभाकर सालुंके ने आरोपी से खुद को अलग करते हुए कहा है कि मामले में पहले क्लीन चिट दी जा चुकी है ऐसे में उनके खिलाफ मामला निरस्त कर देना चाहिए अब भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो केस को बनाए रखने के आधार पेश करेगी. उन पर आरोप है कि राज्य के उत्पाद शुल्क संचालन में अनियमिताओं को बढ़ावा देने में उनकी अहम भूमिका थी, 2022 में लागू उत्पादन नीति में सिद्धार्थ सिंघानिया के माध्यम से सुमित फैसेलिटीज लिमिटेड सहित चार मानव संसाधन एजेंसियों को तैनाती की गई थी.

26 जुलाई 2025 को बिहार से हुए थे गिरफ्तार, वही साक्ष्य के अभाव में अगस्त के अंत में ACB कोर्ट से मिल गई थी बेल

शराब घोटाले में आरोपी बनाए जाने के बाद अमित प्रभाकर सालुंके को 26 जुलाई 2025 को उन्हें गिरफ्तार किया गया था उनकी गिरफ्तारी बिहार से हुई थी हालांकि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की विशेष अदालत ने साक्ष्य की कमी और पुलिस द्वारा समय पर चार्जशीट दाखिल नहीं करने के आधार पर जमानत प्रदान की गई थी. अदालत में कहा था कि अमित प्रभाकर सालुंके के नाम पर प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है इसके अलावा उनके खिलाफ प्रत्यक्ष सबूत या पर्याप्त सामग्री उपलब्ध नहीं कराई गई.

Also Read: HC और ट्रायल कोर्ट कंप्लेन केस में सरेंडर का आदेश नहीं दे सकते, आदेश की कॉपी झारखंड बिहार के रजिस्ट्रार को भेजने का निर्देश- SC

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *