PAKUR: जिले के हिरणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नवनिर्मित भवन निर्माण के महज चार महीने में ही दीवारों में दरारें पड़ने लगी है. जहां दीवार सहित पिलरों में भी दरारें देखी जा रही है.

41 लाख रुपये की लागत से हुआ था निर्माण कार्य
जानकारी के अनुसार ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट के तहत करीब 41 लाख रुपये की लागत से वर्ष 2025 में इसकी स्वीकृति दी गई थी.
गुणवत्ता पर गंभीर सवाल
चार महीने के भीतर ही भवन में दरारें पड़ने से भवन निर्माण की गुणवत्ता पर भी गंभीर सवाल खड़ा हो रहे हैं. आशंका जताई जा रही है कि निर्माण कार्य के दौरान संवेदक द्वारा भारी अनियमितता बरती गई थी, जिस कारण भवन की स्थिति महज कुछ ही महीने में सामने आने लगी है.
Also Read: हजारीबाग: दारू प्रखण्ड के कविलाशी जंगल में भड़की भीषण आग, वन संपदा को भारी नुकसान
स्थानीय लोगों में नाराजगी
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि इतने कम समय में ही भवन का इस तरह क्षतिग्रस्त होना निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करता है.
जांच और कार्रवाई की मांग
जरूरत है संबंधित विभाग को इस मामले को संज्ञान में लेने की और जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की.
