Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

जयराम महतो ने दिया आंदोलन कर रहे छात्रों को समर्थन, छात्रों ने चेक लेने से किया इंकार

Ranchi: JPSC और JSSC परीक्षा में अनियमितता के खिलाफ छात्रों का आंदोलन जारी है और इस आन्दोलन को अलग अलग लोगो का...

Jairam Mahto
जयराम महतो ने दिया आंदोलन कर रहे छात्रों को समर्थन, छात्रों ने चेक लेने से किया इंकार

Ranchi: JPSC और JSSC परीक्षा में अनियमितता के खिलाफ छात्रों का आंदोलन जारी है और इस आन्दोलन को अलग अलग लोगो का समर्थन भी मिल रहा है. इस बीच JLKM के अध्यक्ष और डुमरी के विधायक जयराम महतो भी मंगलवार को आंदोलन स्थल पहुंचे. जयपाल सिंह मुंडा स्थित आंदोलन स्थल पर पहुंचने के बाद विधायक जयराम महतो ने आंदोलन कर रहे छात्रों से बातचीत की और उनकी मांगो की जानकारी ली. वही उन्होंने छात्रों को चेक के माध्यम से आर्थिक सहयोग करने की पेशकश करते हुए चेक के जरिये पैसे देने की बात कही लेकिन आंदोलन कर रहे छात्रों ने उनका चेक लेने से इंकार कर दिया जिसके बाद जयराम महतो ने छात्रों से आग्रह किया कि आंदोलन के दौरान किसी भी तरह की चीज की जरुरत पड़े तो वे उनसे कह सकते हैं. जयराम महतो ने कहा कि वे खुद छात्र आंदोलन की उपज हैं और छात्रों का दर्द समझते हैं वे और उनकी पूरी पार्टी हर कदम पर छात्रों के साथ खड़ी है.

ALSO READ: बिना कानूनी अधिकार के तोड़ दिया गया था दूकान, HC ने दिया 5.25 लाख मुआवजा; चतरा DC को दी जिम्मेदारी 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *