Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

सोनारटोली में ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, 2 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

Simdega. सिमडेगा थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थ की बिक्री के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. 25 अप्रैल 2026 को गुप्त...

Simdega. सिमडेगा थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थ की बिक्री के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. 25 अप्रैल 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सोनारटोली स्थित खेल मैदान के पास छापामारी कर एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया.

छापामारी में युवक गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित छापामारी दल ने मौके पर एक संदिग्ध युवक को काले रंग की स्कूटी पर घूमते हुए पाया. पुलिस को देखते ही युवक भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन टीम ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया. पूछताछ में उसने अपना नाम विवेक साहु (20 वर्ष), पिता दुर्गा साहु, निवासी आनंद मार्ग गली, सलडेगा रोड, थाना सिमडेगा बताया.

ALSO READ: दनुआ घाटी में हादसों पर लगेगी लगाम: SP और DTO ने NHAI को दिए 8 कड़े निर्देश

बरामदगी और कार्रवाई

अंचलाधिकारी की उपस्थिति में एनडीपीएस एक्ट के तहत तलाशी लेने पर उसके पास से एल्यूमिनियम फॉयल में लिपटा कुल 7 पैकेट ब्राउन शुगर बरामद किया गया, जिसका कुल वजन लगभग 2 ग्राम था. आरोपी इस संबंध में कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका.

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह गुमला के टावर चौक निवासी मनीष कुमार से अवैध रूप से ब्राउन शुगर खरीदकर सिमडेगा क्षेत्र में बिक्री करता था.

इस मामले में सिमडेगा थाना कांड संख्या 62/26, दिनांक 25.04.26, धारा 21(a) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *