रेलवे की हठधर्मिता के खिलाफ टाटानगर में सरयू राय ने फूंका आंदोलन का बिगुल, चलाया हस्ताक्षर अभियान

Ranchi: भीषण गर्मी और ट्रेनों की अंतहीन लेटलतीफी से त्रस्त जनता का धैर्य अब जवाब दे गया है. रविवार को टाटानगर स्टेशन...

Saryu Rai
सरयू राय

Ranchi: भीषण गर्मी और ट्रेनों की अंतहीन लेटलतीफी से त्रस्त जनता का धैर्य अब जवाब दे गया है. रविवार को टाटानगर स्टेशन परिसर में रेल यात्री संघर्ष समिति के तत्वावधान में विशाल हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. आंदोलन की कमान संभालते हुए जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने खुद पहला हस्ताक्षर कर रेलवे प्रशासन के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया. स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार और टिकट काउंटर पर चले इस अभियान में यात्रियों का सैलाब उमड़ पड़ा. डिजिटल और फिजिकल माध्यम से हजारों लोगों ने अपना विरोध दर्ज कराया.

ट्रेनों का परिचालन समय पर नहीं सुधरा, तो होगा उग्र आंदोलन

इस मौके पर विधायक सरयू राय ने चक्रधरपुर रेल मंडल के अधिकारियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा, रेलवे अधिकारियों की हठधर्मिता मानवाधिकारों का हनन है. मालगाड़ियों को रास्ता देने के लिए यात्री ट्रेनों को घंटों खड़ा रखना जनता के साथ प्रताड़ना है. राय ने चेतावनी दी कि यदि ट्रेनों का परिचालन समय पर नहीं सुधरा, तो आंदोलन उग्र होगा और लोग पटरियों पर बैठने को मजबूर होंगे.

उन्होंने राजधानी एक्सप्रेस का उदाहरण देते हुए रेलवे के डेटा प्रबंधन पर भी सवाल उठाए. समिति के संयोजक शिवशंकर सिंह ने स्थानीय रेल अधिकारियों के नकारात्मक रवैये की निंदा करते हुए कहा कि यह तो सिर्फ झांकी है, असली लड़ाई अभी बाकी है. अब यह संघर्ष घाटशिला, आदित्यपुर और गम्हरिया तक फैलेगा.

यह भी पढ़ें: महिला से दुष्कर्म के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *