महिला से दुष्कर्म के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Bokaro: बेरमो अनुमंडल अंतर्गत बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के जारंगडीह प्रेम नगर में एक महिला के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म के...

Bokaro: बेरमो अनुमंडल अंतर्गत बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के जारंगडीह प्रेम नगर में एक महिला के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार की रात दो आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया.

आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी

पकड़े गए युवकों की पहचान प्रेम नगर निवासी 20 वर्षीय आशीष हांडी उर्फ बजरंगी कुमार उर्फ सावन कुमार और 24 वर्षीय अजय भुइयां उर्फ पुसू भुइयां के रूप में हुई है. रविवार को दोनों आरोपियों की मेडिकल जांच कराने के बाद पुलिस ने उन्हें तेनुघाट उपकारा भेज दिया.

पीड़िता की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला

घटना के संबंध में जारंगडीह प्रेम नगर निवासी 24 वर्षीय पीड़िता द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. दर्ज शिकायत के अनुसार यह वारदात शुक्रवार की आधी रात को हुई.

Also Read: रांची पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी तैयारी: SSP ने बुलाई अहम बैठक, शहर में चिह्नित होंगे हॉट स्पॉट्स

गर्मी के कारण खुला था दरवाजा

पीड़िता उस समय घर के भीतर सो रही थी, जबकि उसका पति घर के बाहर सो रहा था. गर्मी अधिक होने के कारण घर का दरवाजा खुला था, जिसका फायदा उठाकर रात करीब 12 बजे दोनों आरोपी घर में घुस आए और दुष्कर्म का प्रयास किया.

शोर मचाने पर आरोपी फरार

पीड़िता के शोर मचाने पर पकड़े जाने के डर से दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे.

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी के निर्देश पर अवर निरीक्षक दीपक कुमार पासवान ने पुलिस बल के साथ छापेमारी की और शनिवार रात आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया. दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *