पलामू: हैदरनगर में फरार आरोपी विवेक सिंह के घर और चौक-चौराहों पर चिपकाया गया इश्तहार

Palamu: पलामू जिले के हैदरनगर में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एक बड़ी कार्रवाई की है. वर्ष 2016 के एक पुराने...

Palamu: पलामू जिले के हैदरनगर में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एक बड़ी कार्रवाई की है. वर्ष 2016 के एक पुराने मामले में लंबे समय से फरार चल रहे रघुनाथपुर निवासी अभियुक्त विवेक सिंह उर्फ छोटू सिंह के खिलाफ पुलिस ने अब सख्त रुख अपना लिया है.

इश्तहार चस्पा
सहायक अवर निरीक्षक कुशेश्वर सिंह ने न्यायालय के निर्देशानुसार अभियुक्त के घर के साथ-साथ गांव के प्रमुख चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर विधिवत इश्तहार चस्पा कर दिया है.

पुलिस की चेतावनी
थाना प्रभारी अफजल अंसारी ने इस संबंध में स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि आरोपी निर्धारित समय के भीतर खुद को कानून के हवाले नहीं करता है, तो उसके विरुद्ध कुर्की-जब्ती जैसी कड़ी कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

ALSO READ: झुमपुरा में ‘दसवां पैग़ाम-ए-हिरा कांफ्रेंस’ संपन्न, 24 हाफिजों की हुई दस्तारबंदी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *