झारखंड वेतन घोटाला: बोकारो और चाईबासा में दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार, एसपी ऑफिस में तैनात कर्मी के खाते में 1.06 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन

Ranchi: झारखंड में कोषागार से अवैध वेतन निकासी घोटाले की जांच कर रही सीआइडी की विशेष जांच टीम (एसआइटी) ने बड़ी कार्रवाई...

Ranchi:  झारखंड में कोषागार से अवैध वेतन निकासी घोटाले की जांच कर रही सीआइडी की विशेष जांच टीम (एसआइटी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बोकारो एसपी कार्यालय के लेखा शाखा में प्रतिनियुक्त गृह रक्षा वाहिनी के जवान सतीश कुमार उर्फ सतीश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं दूसरी तरफ चाईबासा स्थित कोषागार से पुलिस विभाग के खाते से 45 लाख रुपये की गड़बड़ी सामने आने के बाद पुलिस ने एक सिपाही को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है. मुख्य आरोपी सिपाही देव नारायण मुर्मू पर आरोप है कि उसने निकाली गई राशि का कुछ हिस्सा अपने परिजनों के बैंक खातों में भी ट्रांसफर किया.

बैंक खाते में करीब 1.06 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन हुए:

बोकारो ने ट्रेज़री से हुए वेतन घोटाले कीजांच में खुलासा हुआ है कि सतीश कुमार सिंह के बैंक खाते में करीब 1.06 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन हुए हैं। इस गंभीर वित्तीय अनियमितता के सामने आने के बाद सीआइडी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके खाते में जमा 43 लाख रुपये को फ्रीज करा दिया है. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार सतीश कुमार, इस मामले के पहले से गिरफ्तार मुख्य आरोपी लेखापाल कौशल कुमार पांडेय का सहयोगी था और अवैध निकासी के नेटवर्क में उसकी सक्रिय भूमिका थी.

झारखंड सरकार के निर्देश पर बोकारो कोषागार से अवैध राशि निकासी से जुड़े मामलों को टेकओवर कर सीआइडी ने जांच शुरू की है. इस सिलसिले में 24 अप्रैल 2026 को सीआइडी थाने में कांड संख्या 06/2026 दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए आइजी पंकज कंबोज के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआइटी) का गठन किया गया है.

ALSO READ: पलामू जिला कांग्रेस कमिटी में अभिषेक तिवारी बने जिला महासचिव

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *