Click Here
Click Here

8 साल से लापता बेटी, अब 2 लाख इनाम, हाईकोर्ट के बाद पुलिस एक्शन में

GUMLA: गुमला थाना क्षेत्र के खोरा जामटोली निवासी संजीता कुमारी अगस्त 2018 से लापता है. लापता होने के समय उसकी उम्र करीब...

GUMLA: गुमला थाना क्षेत्र के खोरा जामटोली निवासी संजीता कुमारी अगस्त 2018 से लापता है. लापता होने के समय उसकी उम्र करीब 13 वर्ष थी, जो वर्तमान में 21 वर्ष हो चुकी है.

पुलिस ने शुरू किया रेस्क्यू अभियान

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चैनपुर श्रुति अग्रवाल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि लापता युवती के रेस्क्यू के लिए अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि यदि इस मामले से जुड़ी कोई भी जानकारी हो, तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

2 लाख रुपये का इनाम घोषित

प्रशासन ने युवती का पता बताने वाले को ₹2 लाख का इनाम देने की घोषणा की है. साथ ही किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित करने की अपील की गई है, ताकि युवती को सकुशल वापस लाया जा सके.

हाईकोर्ट की फटकार के बाद तेज हुई कार्रवाई

बताया जा रहा है कि अब तक युवती का सुराग नहीं मिलने पर हाईकोर्ट ने पुलिस प्रशासन को फटकार लगाई है. इसके बाद पूरा पुलिस महकमा युद्ध स्तर पर जांच में जुट गया है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है.

डीजीपी ने भी लिया मामले का जायजा

कुछ दिन पहले राज्य की डीजीपी तदाशा मिश्रा भी गुमला पहुंची थीं और लापता युवती के परिजनों समेत अन्य लोगों से पूछताछ की थी. इसके बावजूद अब तक मामले में कोई बड़ी सफलता नहीं मिल सकी है.

ALSO READ: LPG बुकिंग में बड़ा बदलाव: 98% रीफिल अब डिजिटल, डिलीवरी में DAC अनिवार्य 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *