Click Here
Click Here

भाजपा की बल्ले-बल्ले : गुजरात में सभी 15 नगर निगमों पर भाजपा का कब्जा, PM मोदी ने गुजरात की जनता का जताया आभार

Gujarat civic elections: गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है. सभी 15 नगर निगमों पर कब्जा...

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर

Gujarat civic elections: गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है. सभी 15 नगर निगमों पर कब्जा जमा लिया. राज्य चुनाव आयोग के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, सत्तारूढ़ दल भाजपा ने नगर निगमों में कुल सीटों के आधे से अधिक पर जीत दर्ज की है. मोरबी नगर निगम में भाजपा ने सभी 52 सीटों पर कब्जा किया है. रविवार, 26 अप्रैल को 15 नगर निगमों, 84 नगर पालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों के लिए मतदान हुआ था. अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले इन चुनावों को राज्य के सबसे बड़े चुनावी अभ्यासों में से एक माना जा रहा था. इसमें लगभग 9,200 सीटों पर 4.18 करोड़ से अधिक पात्र मतदाता शामिल थे.

यह भी पढ़ें : बिना सुरक्षा के प्रोजेक्ट भवन पहुंचने पर बोले CM हेमंत सोरेन- ‘मैं भी एक आम आदमी हूं और एक नागरिक के नाते मेरा अपना है दायित्व’

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

भाजपा ग्रामीण स्थानीय निकायों में भी प्रमुख शक्ति बनकर उभरी

भाजपा ग्रामीण स्थानीय निकायों में भी एक प्रमुख शक्ति के रूप में उभरी है. 1,090 सीटों वाली 34 जिला पंचायतों में पार्टी ने 568 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस को 77 और अन्य को 30 सीटें मिलीं. वहीं 5,234 सीटों वाली 260 तालुका पंचायतों में भाजपा ने 2,397 सीटें हासिल कीं, कांग्रेस ने 591 सीटें जीतीं, जबकि अन्य को 329 सीटें मिलीं. सूरत नगर निगम की 120 सीटों में से भाजपा ने 115 सीटें जीती हैं. वहीं, आप चार सीटों पर सिमट गई है. आप ने 2021 में 27 सीटें जीती थीं. कांग्रेस के खाते में एक सीट गई है.

जनता ने सुशासन की राजनीति को चुना : पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘गुजरात और भाजपा के बीच संबंध और भी मजबूत हुए हैं! राज्य भर में हुए महानगरपालिका, नगरपालिका, तालुका पंचायत और जिला पंचायत चुनावों में मिली शानदार जीत के लिए गुजरात की जनता का आभार. राज्य सरकार के उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए जनता ने सुशासन की राजनीति को चुना है. उन्होंने वर्षों से भाजपा की कड़ी मेहनत को सराहा है. मैं गुजरात की जनता को आश्वस्त करता हूं कि हम आने वाले समय में और भी अधिक मेहनत करेंगे और गुजरात को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे.’

यह भी पढ़ें : आपदा प्रबंधन पर झारखंड सरकार का ‘एक्शन मोड’, मुआवजा बढ़ा—सिस्टम होगा और तेज, सख्त और स्मार्ट

भाजपा, कांग्रेस और आप के बीच था मुकाबला

नवसारी, गांधीधाम, मोरबी, वापी, आनंद, नडियाद, मेहसाणा, पोरबंदर और सुरेंद्रनगर सहित नौ नवगठित नगर निगमों में पहली बार मतदान हुआ. इन चुनावों में भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी जैसी बड़ी राजनीतिक पार्टियों के साथ-साथ निर्दलीय और छोटी पार्टियों ने भी हिस्सा लिया. वोटिंग हजारों मतदान केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के जरिए कराई गई थी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *