मेहनत से बदली तकदीर, प्रगतिशील किसान निर्मल माजी के मॉडल की विधानसभा अध्यक्ष ने की प्रशंसा

Jamtara: जिले के नाला प्रखंड के मथुरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान निर्मल माजी के आम बागान एवं मत्स्यपालन परियोजना का रविवार को...

Jamtara: जिले के नाला प्रखंड के मथुरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान निर्मल माजी के आम बागान एवं मत्स्यपालन परियोजना का रविवार को झारखंड विधानसभा अध्यक्ष सह नाला विधायक रविंद्रनाथ महतो ने अवलोकन किया. इस दौरान उन्होंने बागवानी एवं मत्स्यपालन के क्षेत्र में अपनाई जा रही आधुनिक तकनीकों और कृषि आधारित गतिविधियों की विस्तार से जानकारी ली तथा किसान के प्रयासों की सराहना की.

किसान के प्रयासों की सराहना

अवलोकन के दौरान रविंद्रनाथ महतो ने कहा कि निर्मल माजी ने सीमित संसाधनों के बावजूद मेहनत, लगन और दूरदर्शिता के बल पर कृषि आधारित आजीविका का एक सफल मॉडल तैयार किया है. उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयास न केवल अन्य किसानों के लिए प्रेरणास्रोत हैं, बल्कि ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश भी देते हैं.

तकनीकों की ली जानकारी

उन्होंने किसान से आम उत्पादन, पौधों की देखरेख, सिंचाई व्यवस्था, मत्स्यपालन तकनीक तथा उत्पादन से होने वाली आय के बारे में जानकारी प्राप्त की. साथ ही कृषि, बागवानी एवं मत्स्यपालन से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं और भविष्य की संभावनाओं पर भी चर्चा की.

Also Read: रामगढ़ खदान हादसा: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल ने कहा- ‘यह सामूहिक हत्या, हो न्यायिक जांच’

किसानों को सशक्त बनाने पर जोर

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार किसानों, बागवानों एवं मत्स्यपालकों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है. ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि एवं उससे जुड़े व्यवसायों को बढ़ावा देकर रोजगार के नए अवसर पैदा किए जा सकते हैं.

ग्रामीण विकास का मॉडल

उन्होंने कहा कि प्रगतिशील किसान ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और ऐसे किसानों के प्रयासों से गांवों का समग्र विकास तथा राज्य की समृद्धि सुनिश्चित होगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *