पलामू : मेदिनीनगर के बेलवाटिका में चाय दुकान पर विवाद, मारपीट में दुकानदार और युवक लहूलुहान

Palamu: मेदिनीनगर के बेलवाटिका मोहल्ले में देर शाम एक चाय दुकान पर विवाद ने हिंसक मोड़ ले लिया जिसमें दुकानदार समेत दो...

Palamu: मेदिनीनगर के बेलवाटिका मोहल्ले में देर शाम एक चाय दुकान पर विवाद ने हिंसक मोड़ ले लिया जिसमें दुकानदार समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक बेलवाटिका निवासी साहिल कुमार की दुकान पर राजन कुमार नामक युवक चाय पीने गया था. वहां अमित और कार्तिक नामक युवकों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. यह विवाद इतना बढ़ गया कि उन युवकों ने दुकानदार साहिल और राजन के साथ मारपीट की, जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए. दोनों घायलों को MMCH में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

यह भी पढ़ें : बिना सुरक्षा के प्रोजेक्ट भवन पहुंचने पर बोले CM हेमंत सोरेन- ‘मैं भी एक आम आदमी हूं और एक नागरिक के नाते मेरा अपना है दायित्व’

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *