पति बैंगलोर गया था कमाने, पत्नी ने रिश्ते के देवर से कर ली शादी, पति ने कर ली आत्महत्या 

चक्रधरपुर: मनोहरपुर प्रखंड के चिड़िया ओपी थाना क्षेत्र में घटना प्रकाश में आया है,जिसमें एक युवक की मौत हो गई है. जानकारी...

chkrdharpur

चक्रधरपुर: मनोहरपुर प्रखंड के चिड़िया ओपी थाना क्षेत्र में घटना प्रकाश में आया है,जिसमें एक युवक की मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक चिड़िया के हिरजी हटिंग निवासी 25 वर्षीय मंगल टूटी फरवरी 2025 में कमाने के लिए बंगलौर गया हुआ था.उसके पीछे उसकी पत्नी एक बच्चे की मां ने रिश्ते में लगने वाले देवर शिव जिनको से प्रेम करने लगी.जिसके बाद इन दोनों के अवैध संबंध की जानकारी जब ग्रामीणों को मिली तो शनिवार को दोनों का विवाह(जिम्मा) करा दिया गया.इसकी सूचना पति मंगल को दे दी गई. रविवार को मंगल वापस घर आने के ट्रेन पकड़ा, परंतु आज मंगलवार को मंगल ने बामडा में ट्रेन से कूदकर अपनी जान दे दी.

बेंगलुरु से घर लौटते समय ट्रेन से कूदा पति 

रविवार को बंगलौर से चिड़िया अकेले वापस आ रहा था,अचानक से ओडिशा के बामडा थाना अंतर्गत स्थान पर चलती ट्रेन से कूद गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.मंगल के परिवार को रेलवे पुलिस द्वारा आज जैसे सूचना मिली,घर में मातम पसर गया. परिवार वालों और सगे संबंधियों ने मंगल की पत्नी और उसके प्रेमी को खूब पिटाई की तथा दोनों को रस्सी से बांध कर बंधक बना लिया.बाद में इसकी सूचना चिड़िया ओपी पुलिस को मिली,पुलिस के हस्तक्षेप से  दोनों को चिड़िया सेल अस्पताल में भर्ती कराया गया.इसके साथ ही पुलिस निगरानी में रखी हुई है.दूसरी तरफ मंगल के परिवार का रो रो कर बुरा हाल है.पुलिस मंगल टूटी का शव चिड़िया लाने में जुटी हुई है.

Read Also: आपदा प्रबंधन पर झारखंड सरकार का ‘एक्शन मोड’, मुआवजा बढ़ा—सिस्टम होगा और तेज, सख्त और स्मार्ट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *