Khunti: जिले के पुलिस अधीक्षक ने जिला व्यवहार न्यायालय परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान आम नागरिकों की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं की भी विस्तार से समीक्षा की गई.
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा
निरीक्षण के क्रम में जिला व्यवहार न्यायालय, खूंटी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश-निकास नियंत्रण और पुलिस तैनाती की स्थिति का अवलोकन किया गया.
Also Read:;जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव, पहली बार पूरी तरह डिजिटल प्रक्रिया लागू
न्यायालय हाजत का भी हुआ निरीक्षण
साथ ही न्यायालय हाजत का भी निरीक्षण कर बंदियों की सुरक्षा, रख-रखाव एवं उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति पर विशेष ध्यान दिया गया.
एसपी ने दिए सख्त निर्देश
एसपी ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि न्यायालय परिसर में सतत निगरानी बनाए रखें, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करें और आमजनों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए. उन्होंने लंबित सुरक्षा व्यवस्थाओं को शीघ्र दुरुस्त करने और व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया.
