Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा पुलिस ने 14 साल के बच्चे को 24 घंटे के भीतर किया सकुशल बरामद

Koderma: कोडरमा एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 30 अप्रैल को तिलैया थाना क्षेत्र से अपहृत 14 वर्षीय बालक चंदन कुमार...

Koderma:  कोडरमा एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 30 अप्रैल को तिलैया थाना क्षेत्र से अपहृत 14 वर्षीय बालक चंदन कुमार को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया है. इस मामले में शामिल तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है.

लापता होने के बाद दर्ज हुआ मामला 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 29 अप्रैल को झुमरी तिलैया के वार्ड संख्या 24, शीतला माता मंदिर के समीप रहने वाली वीणा देवी ने अपने भाई चंदन कुमार के लापता होने की सूचना तिलैया थाना में दी. बताया गया कि चंदन प्रतिदिन की तरह बेलाटांड स्थित विद्यालय गया था, लेकिन छुट्टी के बाद घर वापस नहीं लौटा. मामले की गंभीरता को देखते हुए तिलैया थाना कांड संख्या 127/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की.

पूछताछ में खुला राज 

जांच के दौरान संदिग्ध सूरज यादव को हिरासत में लिया गया. पूछताछ में उसने अपने साथी पिंटू कुमार के साथ मिलकर अपहरण की बात स्वीकार की. उसने बताया कि अपनी साली से शादी कराने के लिए परिजनों पर दबाव बनाने के उद्देश्य से इस घटना को अंजाम दिया गया. अपहृत बालक को संतोष कुमार सिन्हा के घर में बंद कर रखा गया था, जहां उसकी निगरानी की जा रही थी. सूरज यादव की निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी कर चंदन कुमार को सकुशल बरामद कर लिया.

तीनों आरोपी गिरफ्तार 

मौके से संतोष कुमार सिन्हा और पिंटू कुमार को गिरफ्तार किया गया. इसके बाद तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपियों में सूरज यादव (कुरमीडीह, जयनगर थाना, कोडरमा), पिंटू कुमार (घरहरा, मोहनपुर थाना, गया, बिहार) और संतोष कुमार सिन्हा (मोरियावां, तिलैया थाना, कोडरमा) शामिल हैं.

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका 

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विनय कुमार, सहायक अवर निरीक्षक महादेव पांडेय और तिलैया थाना के पैंथर जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. पुलिस ने घटनास्थल से तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं. आगे की कार्रवाई जारी पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है.

ALSO READ : कोडरमा में हाथियों का उत्पात जारी, 20 लाख का नुकसान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *