Click Here
Click Here

जागरूकता अभियान, स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण का दिया गया संदेश

Koderma : जिले के पर्यटन स्थलों को सुरक्षित, आकर्षक और नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवाकार्य शाखा...

Drug de-addiction at tourist destinations

Koderma : जिले के पर्यटन स्थलों को सुरक्षित, आकर्षक और नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवाकार्य शाखा की ओर से रविवार को विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया गया. यह कार्यक्रम चंदवारा प्रखंड के उरवां स्थित कोडरमा एडवेंचर पार्क एवं बोटिंग क्षेत्र में आयोजित किया गया. कार्यक्रम के दौरान पर्यटकों, पर्यटन हितधारकों, स्थानीय दुकानदारों और आम लोगों के साथ संवाद कर नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई.

कोडरमा एडवेंचर पार्क से उठा नशा मुक्ति का संदेश

अधिकारियों ने कहा कि पर्यटन स्थल केवल मनोरंजन और प्राकृतिक सौंदर्य के केंद्र नहीं हैं, बल्कि वे जिले की पहचान और सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतिनिधित्व करते हैं. ऐसे में इन स्थलों का वातावरण स्वच्छ, सुरक्षित और सकारात्मक बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है. अभियान के तहत युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने और खेल, पर्यटन तथा रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने की अपील की गई. वहीं पर्यटकों और स्थानीय व्यवसायियों से भी पर्यटन स्थलों पर जागरूकता फैलाने तथा नशा मुक्त माहौल बनाने में सहयोग करने का आग्रह किया गया. कार्यक्रम में शामिल लोगों ने पर्यटन स्थलों की गरिमा बनाए रखने और समाज में नशा मुक्ति का संदेश व्यापक स्तर पर पहुंचाने का संकल्प लिया. अभियान के सफल आयोजन में पर्यटन हितधारकों, पर्यटकों, स्थानीय नागरिकों और विभागीय कर्मियों की सक्रिय भागीदारी रही.

add1

Also Read : सरायकेला : आदिवासी समाज ने घटना की निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग की.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *