Click Here
Click Here

सड़क किनारे मिला महिला का शव, हत्या या हादसा जांच में जुटी पुलिस

Ranchi: तुपुदाना ओपी क्षेत्र से रविवार की सुबह सड़क के किनारे एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है. जिसके बाद मौके...

Ranchi: तुपुदाना ओपी क्षेत्र से रविवार की सुबह सड़क के किनारे एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है. जिसके बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही तुपुदाना ओपी की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. इसके बाद फॉरेंसिक और तकनीकी टीम की मदद से मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए. पुलिस आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने और स्थानीय दुकानदारों व राहगीरों से पूछताछ करने में जुटी है ताकि घटना के समय की कड़ियों को जोड़ा जा सके.

Also Read: NEET-UG परीक्षा को लेकर गिरिडीह में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, तीन केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा शुरू

add1

दुष्कर्म के बाद हत्या या सड़क हादसा? दो बिंदुओं पर टिकी जांच

इस घटना को लेकर इलाके में कई तरह की चर्चाएं है. शव की स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोगों में यह भारी आशंका है कि महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और पहचान छुपाने या पकड़े जाने के डर से उसकी हत्या कर शव को यहां फेंक दिया गया. वहीं दूसरी ओर, एक चर्चा यह भी है कि महिला को किसी अज्ञात भारी वाहन से बेरहमी से कुचला गया है, जिससे उसकी मौत हुई. इसे एक सोची-समझी साजिश के तहत हादसे का रूप देने की कोशिश भी माना जा रहा है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *